फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two groups face to face over the supremacy of Gurudwara, police calmed down the matter

Jalandhar News: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने शांत कराया मामला

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two groups face to face over the supremacy of Gurudwara, police calmed down the matter
गुरदासपुर। गांव गोहत पोखर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर बुधवार को दो गुट आमने-सामने हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर थाना तिब्बड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मौजूदा प्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह ने उन्हें तीन साल के लिए गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी सौंपी थी, अभी डेढ़ साल बचा हैं। उनका आरोप है कि अब सरपंच कुछ लोगों से मिलकर प्रधानगी से हटाना चाहता है। बैठक बुलाई गई थी, लेकिन सरपंच ने झगड़ा शुरू कर दिया। उधर, सरपंच हरजिंदर सिंह का कहना है कि जसबीर सिंह को तीन साल के लिए प्रधान बनाया है। वह प्रधान पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। शिकायतें मिलने के बाद ही बैठक की थी। प्रधान बेवजह विवाद बढ़ा रहे हैं। एएसआई पलविंदर सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed