फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two factions were fighting, suddenly there was a stampede as soon as the police siren sounded, the running people crushed, death

यूं भी आती है मौत: दो गुट कर रहे थे झगड़ा, पुलिस का सायरन बजते ही मची भगदड़... और चली गई बुजुर्ग की जान

Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

बुजुर्ग सुखविंदर कौर घर से दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान भगदड़ मची और वे गिर गईं। कुछ लोग उनके ऊपर से निकल गए और गर्दन की हड्डी टूटने के कारण उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two factions were fighting, suddenly there was a stampede as soon as the police siren sounded, the running people crushed, death
बुजुर्ग सुखविंदर कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजपुर में जलालाबाद के अरनीवाला के गांव ढिप्पांवाली में दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस का सायरन बजा और वहां भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में वहां से गुजर रही एक महिला गिर गई और लोगों के पांव तले दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनजिंदर सिंह वासी ढिप्पांवाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुवार रात 10 बजे उसकी मां सुखविंदर कौर (68) उसके चाचा चरणजीत सिंह के घर से दूध लेने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


मनजिंदर सिंह अपने पड़ोसी सरबजीत सिंह के साथ अपने घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ा था। उस समय करना सिंह सहित 25 अज्ञात व्यक्ति और दूसरी तरफ चिट्टी सहित 20 अज्ञात व्यक्ति झगड़ा कर रहे थे, क्योंकि चिट्टी ने करना सिंह के घर से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसी कारण दोनों ने बाहर से गुंडे बुला रखे थे, जो उस समय तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों के साथ झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। कुछ समय बाद पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इस भगदड़ के बीच किसी व्यक्ति ने उसकी माता सुखविंदर कौर को धक्का मारा। वह सड़क पर गिर गईं और आरोपी उसकी माता को कुचलते हुए भागने लगे। माता की गर्दन की हड्डी टूट गई। उन्हें अरनीवाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आसपास के लोगों के घरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed