फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two died due to heat in Pathankot and Moga

Jalandhar News: पठानकोट और मोगा में गर्मी से दो की मौत

Fri, 13 Jun 2025 06:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Two died due to heat in Pathankot and Moga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट/मोगा।
पंजाब में शुक्रवार को भीषण गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पठानकोट के ढांगू रोड पर शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक की गर्मी के कारण बेहोश गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक सड़क किनारे पड़ा था। हालांकि, सिविल अस्पताल के डाॅक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, मोगा के कोटकपूरा रोड से गांव कोठे पत्ती मुहब्बत की ओर जाने वाले रास्ते पर भी एक 55 वर्षीय व्यक्ति गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर समाज सेवा सोसाइटी की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed