फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two criminals arrested robbery theft Pathankot

पठानकोट में लूट और चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested robbery theft Pathankot
पठानकोट। थाना नंगलभूर की पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिरों को काबू किया है। एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के लोपोके निवासी साबा सिंह और अमृतसर के ही रणगढ़ निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। अजनाला निवासी बलविंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने बताया कि 12 नवंबर की रात आरोपियों ने मीरथल के पास एक ट्राला रोका। उन्होंने ड्राइवर को धमकाकर उससे ट्राला छीन लिया। आरोपियों ने उससे कहा कि वह लखनपुर से एक एक्सीडेंट करके आया है। राजस्थान के सीकर निवासी ड्राइवर को उसी के ट्राले में बैठाकर वह लोग पठानकोट आए। उन्होंने माधोपुर के पास ट्राला रोका और उसके ट्राले के 5 टायर, 4 रिम, मोबाइल व 20 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना कि अगले ही दिन आरोपियों ने गुरदासपुर रोड पर जेके बैंक के एटीएम में और सेंध लगाकर बैंक में चोरी की कोशिश की। इससे पहले आरोपियों ने 14 सितंबर की रात मीरथल के पंजाब ग्रामीण बैंक में सेंध लगाई थी लेकिन नाकाम रहे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो जीप, 5 टायर, 4 रिम और एक मोबाइल बरामद कर लिया। उक्त वारदातों के बाद एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने उन्हें टेक्निकल तरीके से मामले की जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed