फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two children drowned into pit filled with water in Punjab's Firozpur

फिरोजपुर: काल बना अपने ही खेत का गड्ढा, डूबने से दो मासूमों की मौत

Thu, 30 Jul 2020 05:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned into pit filled with water in Punjab's Firozpur
गड्ढे में डूबने से मासूमों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर के सीमांत गांव चक मेघा महातम (पाले चक) में अवैध रेत खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबकर दो मासूम बच्चों (लगभग सात साल आयु) की मौत हो गई। गड्ढे में बरसाती और आसपास के खेतों का पानी भरा था, जो लगभग पंद्रह फुट गहरा था। यह गड्ढा पीड़ित परिवार के खेत में ही था। दोनों बच्चों का गुरुवार को अंतिम संस्कार (दफनाया) किया है।

विज्ञापन


गांव चक मेघा महातम के सरपंच जेला सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह व कुलदीप सिंह दोनों सगे भाई हैं। दोनों गांव में ही रहते हैं। गांव में इनकी जमीन भी है। बुधवार देर शाम को अमरजीत सिंह का बेटा गुरलाल सिंह (सात साल) और कुलदीप सिंह का बेटा गुलजार सिंह (आठ) खेत में खेल रहे थे।

विज्ञापन

 

खेत में पुराना गड्ढा था, किसी समय वहां से रेत की निकासी होती थी लेकिन अब रेत की निकासी नहीं होती। गड्ढे में गांव के खेतों का पानी और बरसात का पानी भर गया। गुरलाल और गुलजार दोनों गड्ढे में गिर गए। गिरने के दस मिनट बाद पता चला कि उनके दोनों बच्चे खेल रहे थे, कहां चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजन बच्चों के गायब होने पर परेशान हो गए और गड्ढे में भरे पानी में छलांग लगाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। दोनों बच्चे गड्ढे में गिरे हुए थे, जैसे ही दोनों को पानी से बाहर निकाला तो डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सरपंच ने बताया कि गुरुवार को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed