फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two children and father died mother injured pickup and scooty collision in Kapurthala

पंजाब में दर्दनाक हादसे में दो बच्चों व पिता की मौत: एक्टिवा और पिकअप में टक्कर, घायल मां अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Jul 2024 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में हुए हादसे में दो मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई। जबकि हादसे में मां घायल हुई है। उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Two children and father died mother injured pickup and scooty collision in Kapurthala
हादसे में घायल महिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में दर्दनाक हादसा हुआ है। कपूरथला के फत्तूढींगा रोड पर गांव उच्चा के पास एक्टिवा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार दो मासूम बच्चों सहित दंपति गंभीर जख्मी हो गया। जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों बच्चों व उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों की मां गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन सुरिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी धर्मकोट मोगा हाल निवासी फत्तूढींगा ने बताया कि वह अपने पति रणजीत सिंह और दो बच्चों गोरा (6 वर्ष) और बेटी लक्ष्मी (5 वर्ष) के साथ अपनी एक्टिवा पर कपूरथला से अपने गांव फत्तूढींगा जा रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक काले रंग की पिकअप (पीबी 10 जीके-1258 ) से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


घायलों को एएसआई अमरीक सिंह, कांस्टेबल विपन और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मी अजय की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों और महिला के पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार चला रहा है और उसका रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद फत्तूढींगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन चालक शंकर पुत्र राजवंत सिंह निवासी गांव मेहमदवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 (1), 125 (ए), 125(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना फत्तूढींगा एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed