फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two arrested including four mobiles and heavy drugs in jail

जेल में चार मोबाइल व भारी मात्रा में मादक पदार्थ समेत दो हवालाती काबू

Sun, 19 Jun 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including four mobiles and heavy drugs in jail
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में दबिश देकर तीन मोबाइल समेत दो हवालातियों को काबू किया है। इसके अलावा जेल में मिले दो पैकेटों में एक मोबाइल और भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला है। पैकेट किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंके थे। उधर, जेल अधिकारियों की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने रविवार को दो बंदियों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल मुलाजिम गश्त कर रहे थे कि उन्हें निगरानी टावर नंबर-पांच और छह के बीच से दो पैकेट मिले हैं। ये पैकेट किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंके हैं। पैकेटों को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट निर्मल सिंह व जरनैल सिंह को सौंपे गए। अधिकारियों ने एक पैकेट खोलकर देखा तो इसमें से 19 पुड़िया जर्दा, दो पुड़िया खैनी, दो डिब्बी सिगरेट, एक चार्जर व एक डाटा केबल बरामद हुई है। इसी तरह दूसरा पैकेट खोलने पर 22 पुड़िया जर्दा, 200 ग्राम खुला जर्दा, एक मोबाइल व तीन डाटा केबल मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा सहायक सुपरिंटेंडेंट कैलाश, गुरतेज सिंह व रिश्वपाल गोयल ने विभिन्न बैरकों में औचक दबिश दी। बैरक में बंद हवालाती मनप्रीत सिंह उर्फ बगीचा वासी लंगेआना व रविंदर सिंह उर्फ रवि वासी घटिया वाली बोदला से मोबाइल मिला है, जबकि बैरक में से एक और मोबाइल मिला है, ये मोबाइल किस बंदी का है, पता नहीं चला है। थाना सिटी पुलिस ने बरामद हुई सामग्री अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार जेल में मोबाइल, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed