फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused arrested for killing taxi driver, Ferozepur

टैक्सी चालक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 07:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing taxi driver, Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने मक्खू में हुए टैक्सी चालक की हत्या की गुत्थी सुलझाने और दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लुधियाना की राधा-कृष्ण सिक्योरिटी एजेंसी के मुलाजिम ने अपने तीन साथियों के साथ मक्खू से कोटईशेखां के लिए किराए पर स्विफ्ट डिजायर कार ली और टैक्सी चालक की हत्या कर कार लेकर फरार हो गए। चुराई हुई कार लुधियाना के हथड़ा के पास से बरामद हुई है। कार में सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी थी, जिसके जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी मक्खू इलाके के ही रणजीत सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार चलाता था। मक्खू टैक्सी स्टैंड से ग्यारह मार्च को आरोपी कोटईशेखां के लिए किराए पर स्विफ्ट डिजायर कार लेकर गए थे। देर रात तक सुखविंदर घर नहीं लौटा तो पत्नी गीता ने रणजीत से संपर्क किया। रणजीत ने बताया कि दो व्यक्ति कार किराए पर लेकर कोटईशेखां गए हैं। बारह मार्च की सुबह पता चला कि गांव पीर मोहम्मद-अमी वाला को जाती लिंक रोड के किनारे सुखविंदर का शव पड़ा। पुलिस ने कार का नंबर, चेसिस व इंजन नंबर प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशनों को भेज दिए थे।
विज्ञापन

पंद्रह मार्च को लुधियाना के हथड़ा के पास उक्त कार मिली थी। कार तलाशी लेने पर पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी बरामद हुई। ये वर्दी राधा-कृष्ण सिक्योरिटी एजेंसी की थी। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि ये वर्दी गार्ड अरविंदर सिंह की है। पुलिस ने अरविंदर और गुरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी इंद्रजीत सिंह व गुरसेवक सिंह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अरविंदर के पास गुरसेवक महंगी गाड़ियों पर आता था, उसे देख कर अमीर बनना चाहता था, इसीलिए वाहन लूटने के लिए गिरोह बनाया था। अभी तक की पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपियों ने सुखविंदर की हत्या गला घोंटकर की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed