फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   TVS Group Company donated Rs 30 lakh to CM Rangla Punjab Fund

Jalandhar: टीवीएस ग्रुप कंपनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिए 30 लाख

Thu, 13 Nov 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Nov 2025 04:31 PM IST
सार

लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड, लुकास टीवीएस लिमिटेड और डेल्फी टीवीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए सौंपा गया है। राशि का यह चेक डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को दिया गया है।

विज्ञापन
TVS Group Company donated Rs 30 lakh to CM Rangla Punjab Fund
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दी राशि। - फोटो : संवाद

विस्तार

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड, लुकास टीवीएस लिमिटेड और डेल्फी टीवीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से 10-10 लाख रुपये (कुल 30 लाख रुपये) का चेक रंगला पंजाब सोसाइटी के अधीन ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड’ के लिए सौंपा गया। यह चेक डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशू अग्रवाल को जोनल हेड संजीव कुमार अत्री ने भेंट किया।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए गए इस योगदान की सराहना करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों को कठिन घड़ी से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संकट के समय मानवता की सेवा के लिए आगे आना प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस योगदान से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है और दानदाताओं की ओर से भी पंजाब सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मानवता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा किया गया यह प्रयास अन्य समाजसेवी संस्थाओं और दानदाताओं को भी बाढ़ पीड़ितों की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित और उत्साहित करेगा। उन्होंने अन्य दानदाताओं से भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed