फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Truck hit Scooty, two girl students died

होशियारपुर : जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो छात्राओं की मौत, तीसरी घायल

Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Truck hit Scooty, two girl students died
मुकेरियां (होशियारपुर)। जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर माता रानी चौक के नजदीक एक स्कूटी पर सवार एसपीएन कॉलेज की तीन छात्राएं ट्रक की चपेट में आ गईं। जिससे दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। जानकारी के अनुसार एसपीएन कॉलेज की बीए भाग द्वितीय की छात्राएं स्कूटी पर कॉलेज से अपने घर जा रही थीं, जैसे ही वह माता राणी चौक के पास पहुंचीं तो अचानक ट्रक की चपेट में आ गईं। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

तीनों को लोगों व पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल मुकेरियां में लाया गया। जिनकी पहचान प्रीती पुत्री गणेश निवासी डुगरी अवाना और नेहा व तमन्ना (दोनों बहनें) पुत्री गुरमीत सिंह निवासी परीका के तौर पर हुई। तमन्ना की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों लड़कियों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। यहां प्रीति की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, जिसकी पठानकोट जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed