फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tributes paid to the martyred soldiers on the 124th anniversary of the Battle of Saragarhi

सारागढ़ी युद्ध की 124वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 13 Sep 2021 09:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers on the 124th anniversary of the Battle of Saragarhi
फिरोजपुर। ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारा परिसर में सारागढ़ी युद्ध की 124वीं वर्षगांठ पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर युद्ध में शहीद 22 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्चुअल ढंग से नतमस्तक होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में पहुंचे शहीदों के आश्रितों को खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और विधायक परमिंदर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि इन सिख सैनिकों की शहादत को विश्व भर में मान्यता मिली है। यहां तक कि महारानी विक्टोरिया ने इसको मान्यता दी है और हरेक शहीद को उस समय के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट (आईओएम) से नवाजा गया है। जो भारत के परमवीर चक्र के बराबर है। राणा सोढी ने सारागढ़ी के बारे में एक पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि इन सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। फिरोजपुर शहरी विधायक परमिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वन विभाग की 2.5 एकड़ जमीन पर लंगर हॉल बनाया जाए। विधायक ने प्रधानमंत्री को सारागढ़ी गुरूद्वारे की उपयुक्त रखरखाव के लिए 11 करोड़ की सहायता देने की भी अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर सारागढ़ी मेमोरियल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी जनरल आफिसर कमांडिंग-कम-स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर वी मोहंती ने कहा कि यूनेस्को ने सारागढ़ी के युद्ध को दुनिया की आठ महान लड़ाइयों में शामिल किया था। उन्होंने बताया कि सारागढ़ी के युद्ध के स्मारक से संबंधित विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है। इससे पहले गुरुद्वारा सारागढ़ी में श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

36वीं सिख बटालियन अब चौथी सिख बटालियन में हो चुकी तब्दील-कैप्टन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सारागढ़ी के युद्ध की 123वीं वर्षगांठ पर इस ऐतिहासिक युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन भेंट किए। गुरुद्वारा सारागढ़ी में हुए राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह के दौरान वर्चुअल ढंग से नतमस्तक होने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाना चोटी के नजदीक तैनात 36 सिख के 22 महान सैनिकों को याद किया। जिन्होंने 12 सितंबर, 1897 को 10,000 अफगानों द्वारा किए गए हमले के बाद हुए घमासान युुद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वॉल्वरहैम्प्टन (यू.के.) में हवलदार ईशर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।
---------------------
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी01जेबी
कैप्शन--फिरोजपुर स्थित सारागढ़ी गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में शहीद सैनिकों के आश्रितों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते खेलमंत्री।
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी02जेबी
कैप्शन---फिरोजपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल ढंग से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed