फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Trawla full of crasher collided with school van, children injured

स्कूल वैन से टकराया क्रैशर से भरा ट्राला, बच्चे जख्मी, बच्चों की मरहम पट्टी कर भेजा घर

Thu, 17 Feb 2022 10:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Trawla full of crasher collided with school van, children injured
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) स्थित गुरुद्वारा प्रगट साहिब के नजदीक स्कूल वैन से टकराया ट्राला। - फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। गुरुहरसहाए विधानसभा हलका स्थित गुरुद्वारा परगट साहिब के नजदीक वीरवार सुबह स्कूल वैन से क्रैशर से लदा एक ट्राला टकरा गया। इस हादसे में वैन में सवार बच्चों को चोट लगीं हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कर सुरक्षित घर पहुंचाया गया है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना को अंजाम देकर ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रैशर ट्राला कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैन चालक बब्बू ने बताया कि वह गुरुहरसहाए से बच्चे एकत्र करके फिरोजपुर स्थित दास एंड ब्राउन स्कूल लेकर जा रहा था। जैसे ही गुरुद्वारा परगट साहिब के नजदीक पहुंचा कि सामने से क्रैशर से लदा एक ट्राला गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रहा था। उसे देख कर उसने वैन सड़क के एक साइड में लगा दी। ट्राले ने चालक वाली साइड पर वैन को टक्कर मार दी। वैन में लगभग चालीस बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

बच्चों को हल्की चोट आईं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कर सुरक्षित घर भेज दिया है। वैन हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के अभिभावकों में भगदड़ मच गई, लेकिन इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्राला चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed