{"_id":"5e0b7d348ebc3e8817372e61","slug":"travel-ajent-sent-to-youdanda-where-lootare-loot-money-kapurthala-news-pkl361668942","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगांडा में बंधक बना गन प्वाइंट पर लूट लेते थे ट्रेवल एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगांडा में बंधक बना गन प्वाइंट पर लूट लेते थे ट्रेवल एजेंट
विज्ञापन
अमेरिका जाने की चाहत का फायदा उठाकर ट्रेवल एजेंटों की ओर से युगांडा ले जाकर बंधक बनाकर लूटने वाले गैंग का मामला सामने आया है। ट्रेवल एजेंट अपने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर लूट लेते थे। पैसे न देने वालों से मारपीट की जाती थी। कपूरथला के तीन रिश्तेदारों से ऐसे ही युगांडा लेकर जाकर बंदी बनाने के बाद 60 लाख रुपये लूट लिए गए। थाना भुलत्थ ने ठगी के शिकार लोगों के बयान पर कपूरथला, लुधियाना और जालंधर निवासी पांच ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में दंपती भी शामिल है।
एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में मनमोहिंदर सिंह निवासी गांव खलील सब-डिवीजन भुलत्थ (कपूरथला) ने बताया कि वह बलजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव रायपुर पीर बख्शवाला (कपूरथला) और उसकी पत्नी पलविंदर कौर को वह अच्छी तरह जानता है। दोनों पहले उसके गांव खलील में ही रहते थे। इन लोगों ने उसे बताया कि वह ट्रेवल एजेंट का काम करते हैं। वह या उनका कोई जानकार अमेरिका जाना चाहता है तो उसे मिलवा दे।
उन्होंने दिसंबर 2017 को अपने, अपनी बहन ओपिंदर कौर निवासी जालंधर और भांजी गुरसीरत कौर को अमेरिका ले जाने के लिए 42 लाख रुपये में बात तय हुई। स्पांसरशिप मंगवाने के लिए तीनों की फोटो और पासपोर्ट की फोटो कॉपी दी गई। 11 दिसंबर को बलजीत सिंह का फोन आया कि स्पांसरशिप आ गई है। पासपोर्ट और 22 लाख रुपये की रकम तैयार रखो।
विज्ञापन
इस पर बलजीत सिंह, पलविंदर कौर रकम लेने के लिए उनकी बहन ओपिंदर कौर के जालंधर स्थित घर आए। बलजीत सिंह कहने लगा कि वह और पलविंदर कौर खुद उन्हें अमेरिका तक पहुंचाकर आएंगे। 12 दिसंबर की रात 3:45 पर बलजीत सिंह उनको अमृतसर से कतर और कतर से युगांडा की फ्लाइट करवा दी। युगांडा में एक कमरे में उन तीनों को बैठा दिया गया।
वहां एक अफ्रीकन महिला अंजला भी मौजूद थी। दूसरे कमरे में दलविंदर सिंह निवासी गांव कामराय भुलत्थ, अजीतपाल सिंह निवासी मुल्लांपुर दाखा लुधियाना और बलवीर सिंह निवासी माहलपुर होशियारपुर रहते थे जोकि बलजीत सिंह के गैंग के सदस्य हैं। पांचों उन्हें कमरे में बंद कर देते थे और पिस्तौल दिखाकर भारत से पैसे मंगवाने के लिए कहते थे। ऐसा न करने पर जान से मारकर विक्टोरिया नदी में फेंकने की धमकी देते थे।
इसके बाद बलजीत सिंह और दलविंदर सिंह भारत आ गए और वहां अजीतपाल सिंह व बलवीर सिंह पिस्तौल के बल पर पैसे मंगवाने का दबाव बनाने लगे। इस पर उसने भारत में अपनी दूसरी बहन नरिंदर कौर से अलग-अलग तिथियों में वेस्टर्न यूनियन के मार्फत 21000 यूएस डॉलर और 16000 यूएस डॉलर इनके बैंक खातों में डलवाएं। इसके बाद वह, उनकी बहन ओपिंदर कौर और भांजी गुरसीरत कौर इनके चंगुल से निकलकर 2400 यूएस डॉलर की टिकटें करवाकर भारत लौटे।
मनमोहिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि धमकी देते वक्त ये लोग कहते थे कि वह पहले भी कई लोगों को पैसे न देने पर मारकर फेंक चुके हैं। इस तरह से इन लोगों ने उससे 60 लाख रुपये ठगे हैं। भारत आकर जब बलजीत सिंह व दलविंदर सिंह से पैसे वापस मांगें तो वह ना-नुकर करने लगे।
एसएसपी ने आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एएसआई गुरजसंवत सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा। उन्होंने बलजीत सिंह, पलविंदर कौर व दलविंदर सिंह की ओर मनमोहिंदर सिंह के घर से 35 लाख लेने और युगांडा में गनप्वाइंट पर पांचों ट्रेवल एजेंटों की ओर से 44 हजार 600 यूएस डॉलर की ठगी मारने के आरोप सही पाए।
इसके आधार पर थाना भुलत्थ में पांचों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ भुलत्थ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने कहा कि जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।