फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   To arrest Ex joint commisioner Vigilance raid

जीएसटी के पूर्व ज्वाइन कमिशनर को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस की छापेमारी

Thu, 22 Apr 2021 10:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
To arrest Ex joint commisioner Vigilance raid
पंजाब में राजस्व को चूना लगाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार सुबह जीएसटी के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर बीके के विरदी की कोठी पर छापा मारा। विजिलेंस की टीम काफी समय तक वहां पर डेरा डालकर बैठे रही। लेकिन सर्च वारंट न होने के कारण कोठी के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। काफी समय तक रुकने के बाद टीम वहां से निकल गई।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सुबह ही माडल टाउन के निकट गोबिंद सिंह नगर में बीके की विरदी की कोठी को घेर लिया। ब्यूरो की टीम को शक था कि बीके विरदी कोठी के भीतर हैं। विरदी पर आरोप है कि उसने व्यापारियों का साथ देकर राजस्व की चोरी की है। विरदी के ससुर रिटायर अधिकारी सुरजीत सिंह दूहड़े मौके पहुंचे और उनकी विजिलेंस के अधिकारियों से बहसबाजी भी हुई। पिछले साल व्यापारियों के साथ मिलीभगत करके टैक्स चोरी कर खजाने को चूना लगाने वाले आबकारी और कर विभाग के 12 उच्चाधिकारियों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। चार व्यापारियों के खिलाफ भी आबकारी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर कम एडीजीपी बी के उप्पल का दावा था कि पूरी खोजबीन के बाद वरुण नागपाल ईटीओ मुक्तसर, सतपाल मुल्तानी ईटीओ फरीदकोट, कालीचरन ईटीओ शंभू (मोबाइल विंग), जपसिमरन सिंह ईटीओ अमृतसर, रामकुमार इंस्पेक्टर जालंधर, शिव कुमार मुंशी सोमनाथ ट्रांसपोर्ट फगवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। यह लोग नकली बिलों के जरिये माल मंगवाकर राजस्व चोरी करने वालों का पूरा साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस में डीईटीसी सिमरन बराड़, वेदा प्रकाश जाखड़ ईटीओ फाजिल्का, सतपाल मुलतानी ईटीओ फरीदकोट, काली चरण ईटीओ मोबाइल विंग चंडीगढ़ एट शंभू, वरुण नागपाल ईटीओ मुक्तसर, रवीनंदन ईटीओ फाजिल्का, प्यारा सिंह ईटीओ मोगा, विजय कुमार पराशर निवासी आदर्श कालोनी खन्ना, जिला लुधियाना, सुशील कुमार ईटीओ अमृतसर (अब पटियाला), दिनेश गौड़ ईटीओ अमृतसर, जप सिमरन सिंह ईटीओ अमृतसर, लखवीर सिंह ईटीओ मोबाइल विंग अमृतसर, राम कुमार इंस्पेक्टर, सोमनाथ ट्रांसपोर्टर निवासी फगवाड़ा, शिवकुमार मुंशी (पराशर सोमनाथ) व पवन कुमार व जालंधर के ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी बीके विरदी को नामजद कर लिया गया था। तभी से विरदी की तलाश विजिलेंस की टीम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed