फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thugs extracted 3.55 lakhs from military officer's account

सैन्य अधिकारी के खाते से ठग ने निकाले 3.55 लाख

Wed, 12 May 2021 11:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Thugs extracted 3.55 lakhs from military officer's account
ऑनलाइन धोखाधड़ी कर आर्मी के अधिकारी के खाते से 3.55 निकालने वाले ठग पर थाना मामून पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामून कैंट में तैनात आर्मी अधिकारी ने थाना मामून में दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी ने इंडिगो एयरलाइन पर टिकटें बुक करवाई थीं। उन्होंने इंडिगो एयरलाइन के कस्टमर केयर से बात करने की कोशिश की पर बात नहीं हो पाई। फिर उन्हें एक कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को इंडिगो एयरलाइन कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। उक्त व्यक्ति ने उन्हें ‘एनी डेस्क एप’ डाउनलोड करने को कहा। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड किया तो खाते से 3 लाख 55 हजार रुपये कट गए। जिसके बाद अधिकारी ने थाना मामून में शिकायत दी। एसएचओ नवदीप शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जाएगी कि अधिकारी के खाते से कटे पैसे किस बैंक अकाउंट में गए। उसके बाद आरोपी को ट्रेस कर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed