फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three new coach shower testing systems installed at Kapurthala RCF

कपूरथला आरसीएफ में तीन नए कोच शावर टेस्टिंग सिस्टम स्थापित

Thu, 18 Mar 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three new coach shower testing systems installed at Kapurthala RCF
पूरथला। रेलकोच फैक्टरी (आरसीएफ) में लगातार बढ़ रहे कोच उत्पादन के मद्देनजर कोचों की शावर टेस्टिंग के लिए तीन और नए कोच शॉवर टेस्टिंग सिस्टम (रिग) स्थापित किए गए। फिनिशिंग शॉप में स्थापित दो रिग का महाप्रबंधक (जीएम) रवींद्र गुप्ता ने उद्घाटन किया। तीसरे को लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन

जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि इन दो रिगों की स्थापना से आरसीएफ में रिगों की संख्या पांच हो गई है। छठी रिग का निर्माण कार्य जारी है। कोच के निर्माण का अंतिम पड़ाव शॉवर टेस्टिंग होता है। इसमें कोच को रिग में ले जाकर तेज पानी के शॉवर के नीचे लीकेज के लिए टेस्ट किया जाता है। आरसीएफ में पहले शावर टेस्टिंग की क्षमता 9 कोच प्रतिदिन तक सीमित थी, जो अब 15 कोच प्रतिदिन हो गई है। तीसरे नये रिग के निर्माण से यह क्षमता 18 कोच प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रिग में शावर टेस्टिंग के लिए नॉन एसी कोच को 15 मिनट लगते हैं, जबकि एसी कोच के लिए 25 मिनट का समय लगता है। प्रत्येक रिग में पानी के छिड़काव के लिए 450 नोजल लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed