फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three members of family husband wife and daughter commit suicide in Nawanshahar

पति, पत्नी व बेटी ने की आत्महत्या: नवांशहर में पहले पत्नी ने बेटी के साथ खाया जहर, बाद में पति ने भी दे दी जान

Wed, 24 Jul 2024 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

पंजाब के नवांशहर में एक परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी एक बेटी भी है।

विज्ञापन
Three members of family husband wife and daughter commit suicide in Nawanshahar
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के नवांशहर में बेहद दुखद घटना घटी है। यहां एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। नवांशहर के गांव मल्लपुर अड़कां में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने एकसाथ अपनी जीवनलीला समाप्त की है। मौत की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की वजह बन गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी एक बेटी भी शामिल है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मल्लपुर अड़कां निवासी अवतार सिंह (पति) व सोनिया (पत्नी) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद सोनिया ने अपनी बड़ी बेटी सहित जहरीली वस्तु निगल ली। सोनिया व उसकी बेटी को तुरंत नवांशहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कुछ समय के बाद गांव लोगों को जानकारी मिली कि सोनिया के पति अवतार सिंह भी गांव में बेसुध हालत में मिला है। अवतार सिंह ने भी जहरीली वस्तु निगल ली है। इसके बाद लोगों ने उसे भी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वासियों के अनुसार घटना के समय मृतक दंपती की छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी। मृतक के घर में अब उसकी मां व एक बेटी रह गई हैं। पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद तीनों शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक अवतार सिंह लकड़ी का काम करता था और वह शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed