फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three members National Committee of Dera Sirsa running fugitive in Faridkot nominated

फरीदकोट में भगोड़े चल रहे डेरा सिरसा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्य नामजद

Thu, 04 Mar 2021 11:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three members National Committee of Dera Sirsa running fugitive in Faridkot nominated
फरीदकोट। 2015 के बरगाड़ी बेअदबी केस में भगोड़े करार दिए जा चुके डेरा सच्चा सौदा सिरसा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों के खिलाफ जेएमआईसी सुरेश कुमार की अदालत के आदेश पर थाना बाजाखाना में भगोड़ा होने का एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी नेशनल कमेटी के सदस्य हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को अदालत ने 21 जनवरी 2021 को भगोड़ा करार दे दिया था और थाना बाजाखाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 ए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन वारदातों की पड़ताल करते हुए पंजाब पुलिस की एसआईटी ने एक जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में पावन स्वरूप चोरी होने के मामले में गत वर्ष डेरा सच्चा सौदा सिरसा के 7 अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। बाद में सात आरोपियों समेत बेअदबी की साजिश के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व डेरा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को नामजद करते हुए सभी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। एसआईटी का दावा है कि पावन स्वरूप चोरी करने के बाद 12 अक्टूबर 2015 को पावन स्वरूप की बरगाड़ी में बेअदबी की गई। चालान पेश होने पर अदालत ने नेशनल कमेटी के तीनों सदस्यों को कई बार समन जारी किया और उनके पेश न होने पर अदालत ने 21 जनवरी 2021 को भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि इस केस में एसआईटी के पड़ताल शुरू किए जाने पर सीबीआई व पंजाब पुलिस के बीच कानूनी खींचतान शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ समय पहले पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने केस की जांच के अधिकार पंजाब पुलिस को सौंप दिए थे और हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने केस के सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए है। हाईकोर्ट के आदेश पर इस केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस के एसआईटी प्रमुख डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा को भी बदला जा चुका है और अब उनकी जगह आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार को एसआईटी प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed