{"_id":"6aba586916e3512a5a044553","slug":"nand-lal-vaid-became-the-president-of-the-jalandhar-mohyal-sabha-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-111782-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जालंधर मोहयाल सभा के अध्यक्ष बने नंद लाल वैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जालंधर मोहयाल सभा के अध्यक्ष बने नंद लाल वैद
Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। नंद लाल वैद को सर्वसम्मति से अगले पांच वर्ष के लिए जालंधर मोहयाल सभा का अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव सभा की वार्षिक आम बैठक में हुआ। उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दी।
अध्यक्ष घोषित होने के बाद नंद लाल वैद ने सभा के सदस्यों और समस्त मोहयाल समाज का आभार व्यक्त किया। वैद ने कहा कि वह अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने सभा की जिम्मेदारियों का समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। वैद ने यह भी कहा कि जालंधर मोहयाल सभा समाज की एकता, प्रगति और कल्याण के लिए कार्य करेगी। इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा भी पेश किया गया, जिसे पास कर दिया गया। इस बैठक में वरुण बाली, सुनील दत्ता, रविनंदन चौधरी, विजय छिब्बर, नरेंद्र वैद, अजय वैद, चंद्र मोहन, उकेश बख्शी, पवन दत्ता और मनोहर लाल मेहता सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।