फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three lakh rupees looted from a clothes shop by firing bullets

Jalandhar News: गोली चलाकर कपड़े की दुकान में तीन लाख की लूट

Fri, 21 Nov 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees looted from a clothes shop by firing bullets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर में वीरवार देर रात सुल्तान विंड रोड पर तीन लुटेरों ने गोली चलाकर कपड़े की दुकान से तीन लाख रुपये लूट लिए। जिस जगह पर वारदात हुई है वह नहर के नजदीक है और वहां पर शाम को ट्रैफिक जाम रहता है।

दुकानदार राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह गुरु कृपा के नाम पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं। वीरवार की देर रात दुकान में काफी ग्राहक मौजूद थे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुए। मौका पाकर एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर उन पर तान दी और उनसे रुपयों की मांग करने लगे। इन्कार करने पर लुटेरे ने गोली चला दी। हवाई फायर किया गया। गोली दुकान की छत पर लगी। इससे वहां दहशत फैल गई। दुकान में मौजूद दूसरे ग्राहक डर गए। इसके बाद लुटेरों ने उनके काउंटर का दराज खोला और अंदर रखे लगभग 3 लाख रुपये निकाल ले गए। सूचना मिलते ही एसीपी ईस्ट गगनदीप सिंह और थाना बी डिवीजन के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह औलख मौके पर पहुंचे। पुलिस लुटेरों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed