फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three henchmen of Landa gang who fired at the actress's doctor father were injured in an encounter and arrested

Jalandhar News: अभिनेत्री के डॉक्टर पिता पर फायरिंग करने वाले लंडा गैंग के तीन गुर्गे मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 09:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Three henchmen of Landa gang who fired at the actress's doctor father were injured in an encounter and arrested
-एक और वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, एजीटीएफ ने किया काबू
विज्ञापन

-डॉक्टर से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग कर रहे थे
---
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा के कोट ईसे खां में पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तान्या के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर फायरिंग करने वाले लखबीर लंडा गैंग के तीन गुर्गाें को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों गुर्गे मुठभेड़ में जख्मी हो गए। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें काबू किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी एक स्विफ्ट कार में सवार होकर तीनों गुर्गे सतलुज दरिया के साथ लगते गांव भैनी के पास घूम रहे हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर तीनों को घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख उन्होंने गाड़ी से उतर कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर 7-8 गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर पर गोली लगने से तीनों जख्मी हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पिछले दिनों कोट ईसे खां में डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर हुई फायरिंग के मामले में ये तीनों गुर्गे शामिल थे। तीनों तरनतारन के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ गोला निवासी गार्डन कॉलोनी पट्टी, खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश निवासी गार्डन कॉलोनी पट्टी व गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी निवासी तलवंडी सोभा सिंह के रूप में हुई है। तीनों गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के साथी हैं। वारदात के दिन गुरमनदीप सिंह और खुशप्रीत सिंह सिंह क्लिनिक पर गए थे। गुरमदीप सिंह ने फायरिंग की थी। गुरलाल सिंह स्विफ्ट कार लेकर दूर खड़ा था जिसने भागने में मदद की थी। तीनों डॉक्टर से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पिस्टल व 10 कारतूस बरामद
मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 पिस्टल (.30 बोर), 1 पिस्टल (.32 बोर) और 13 कारतूस बरामद किए गए। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article