फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three girls of hoshiarpur selected in punjab under-19 camp

होशियारपुर की तीन बच्चियों का पंजाब अंडर-19 कैंप में चयन

Fri, 28 Oct 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
three girls of hoshiarpur selected in punjab under-19 camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेंटर में ट्रेनिंग ले रही होशियारपुर की तीन बच्चियों का पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय कैंप में चयन होने से समूह एचडीसीए सेंटर में खुशी का माहौल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर एचडीसीए सेंटर में ट्रेनिंग ले रही सुरभि सहित पूजा देवी व शिवानी पंजाब अंडर-19 क्रिकेट में तीन खिलाड़ियों का चयन होना समूह जिले के लिए गर्व की बात है।

डॉ. घई ने बताया कि सुरभि, पूजा देवी, शिवानी का पंजाब कैंप के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को मानसा में चलने वाले 10 दिवसीय कैंप में रवाना होने से पहले सुरभि, पूजा देवी, शिवानी की कोच व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दविंदर कौर कलयाण, जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान व चयनित खिलाड़ियों के जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी के अलावा जिला एसोसिएशन के सचिव डॉ. रमन घई ने समूह एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

फोटो 28एचएसपी1पी - खिलाड़ियों के साथ जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान, कोच दविंदर कौर व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed