फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three-day rain alert in Punjab four flood gates of Bhakra Dam opened

Punjab Weather: तीन दिन बारिश का अलर्ट, भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट खोले, तूफान से जालंधर में गिरा पंडाल

Sun, 05 Oct 2025 03:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Oct 2025 03:00 PM IST
सार

मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद बीबीएमबी मैनेजमेंट ने भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट शनिवार को दो-दो फीट तक खोल दिए थे। बांध से करीब सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 

विज्ञापन
Three-day rain alert in Punjab four flood gates of Bhakra Dam opened
जालंधर में तूफान की वजह से गिरा पंडाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में तीन दिन बारिश का अलर्ट है। रविवार सुबह कई जिलों में तेज बरसात के साथ आंधी-तूफान भी हुआ। फिरोजपुर, जालंधर, पठानकोट समेत अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


जालंधर में सोमवार को भगवान वाल्मीकि के प्रगटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण अली मोहल्ला में भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर लगाया पंडाल गिर गया। गनीमत रही कि इसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिले पर पहुंची पुलिस और भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के सदस्यों ने पंडाल को ठीक करवाया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद बीबीएमबी मैनेजमेंट ने भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट शनिवार को दो-दो फीट तक खोल दिए थे। बांध से करीब सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि फिलहाल बांध का जलस्तर 1672.62 फीट है जो खतरे के निशान से सात फीट दूर है लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हिमाचल व पंजाब में जोरदार बारिश होने का अलर्ट दिया है। इसी वजह से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नंगल बांध से नंगल और श्री आनंदपुर साहिब नहरों में 20 हजार जबकि सतलुज दरिया में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। भाखड़ा बांध से सात हजार क्यूसेक अधिक पानी छोड़ जाने से नंगल बांध से भी सात हजार क्यूसेक पानी अधिक छोड़ा जाएगा जिससे सतलुज दरिया में आधा फीट तक पानी बढ़ जाएगा। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

इसके अलावा पौंग बांध के स्पिलवे से भी शनिवार को 7422 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह फैसला भी माैसम विभाग की आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने 5-6 अक्टूबर को ऑरेंज और 7 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट के चलते ही बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। पानी छोड़ने के बाद बांध का जलस्तर 1388.27 फीट रहा जोकि खतरे के निशान से 01.73 फीट नीचे है।


बारिश न होने के चलते कम पानी छोड़ा
बीबीएमबी बोर्ड प्रबंधन के अनुसार 4 अक्टूबर को पौंग बांध के स्पिलवे से 32000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना था, लेकिन पौंग बांध के हिमाचल प्रदेश स्थित कैचमेंट क्षेत्रों में गत दिवस बारिश न होने के चलते शनिवार को स्पिलवे से मात्र 7422 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। फिर भी यदि आने वाले दिनों मे पौंग बांध झील के कैचमेंट क्षेत्रों मे भारी बारिश होने पर यदि झील में पानी की आवक में बढ़ोतरी हुई तो फिर स्पिलवे से पानी की निकासी को भी बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed