फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three Congress members SAD nominees Akalis Congressmen clash Sultanpur Lodhi

कांग्रेस के तीन, शिअद के 21 लोग नामजद, सुल्तानपुर लोधी में अकालियों और कांग्रेसियों में झड़प का मामला

Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three Congress members SAD nominees Akalis Congressmen clash Sultanpur Lodhi
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी नगर काउंसिल चुनाव दौरान वार्ड नंबर 1 के बीडीपीओ कार्यालय में जाली वोट डलवाने और बूथ कैप्चरिंग को लेकर कांग्रेसी और अकालियों में झड़प के फायरिंग व हिंसा के मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें कांग्रेस के तीन और अकाली दल के 21 लोगों को नामजद किया गया है। दोनों पक्षों के 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें अर्जुन अवार्डी दिग्गज अकाली नेता, यूथ कांग्रेस प्रधान व दो सरपंच भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को गई शिकायत में दिलबाग सिंह गिल निवासी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब रोड नजदीक सफरी पैलेस ने बताया कि उसकी पत्नी संदीप कौर अकाली दल की टिकट से वार्ड नंबर 1 से चुनाव लड़ रह थी। मतदान खत्म होने से कुछ पहले कांग्रेसी अपने साथ 50-60 अज्ञात लोगों को लेकर जाली वोटें डालने कोशिश की जिसे अकालियोें ने नाकाम कर दिया। इससे गुस्साएं कांग्रेसियों ने रिवाल्वर से फायर करने केसाथ ईट-पत्थर चलाने लगे। इससे कई अकाली कार्यकर्ता जख्मी हो गए। पुलिस ने गुरमेज सिंह निवासी डेरा सैय्यदा, जतिंदर सिंह लाडी खंगूड़ यूथ कांग्रेस प्रधान निवासी नत्थूपुर और नरिंदर सिंह पन्नू निवासी सुल्तानपुर लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ इसी मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में गुरमेज सिंह निवासी डेरा सैय्यदा ने बताया कि उसकी भाभी सुखविंदर कौर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की उम्मीदवार थी। बीडीपीओ कार्यालय में मतदान हो रहा था। वह अपनी गाड़ी में सुखविंदरपाल निवासी गाजीपुर, सतवीर सिंह निवासी गांव कालेवाल, जतिंदर लाडी निवासी नत्थूपुर के साथ गांव से बीडीपीओ कार्यालय की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय के समीप विरोधी पक्ष के सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह, बलकरन सिंह, मनजोत सिंह, बचित्र सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, बलराज सिंह, शमिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, गुरजंट सिंह, जसवंत सिंह, सत्ता, तरलोक सिंह, पिपल सिंह, कारज सिंह, निशान सिंह शेरा, निरवैर सिंह, रणजीत सिंह, दिग्गज अकाली नेता व रिटायर्ड एसपी अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा निवासी गांव दबूलिया व 50-60 अज्ञात लोगोें वोटरों को अंदर वोट डालने से रोका।

विरोध करने पर डंडे व तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मेरी कार के शीशे भी तोड़ दिए और कार में पड़ा लैपटॉप उठा कर ले गए। हमलावरों ने ईट-पत्थर भी चलाए। एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरमेज सिंह बयान पर विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आर्म्स एक्ट पर एसएचओ ने कहा कि तफ्तीश में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed