फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   This time the top leader of the house will not be seen in the house, Pathankot

इस बार सदन में नहीं दिखेंगे पहले हाउस के शीर्ष नेता

Sat, 13 Feb 2021 05:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
This time the top leader of the house will not be seen in the house, Pathankot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। नगर निगम के सिरमौर नेता यानि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के साथ-साथ नेता विपक्ष इस बार सदन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसकी वजह वार्डों का आरक्षण बदलना है।
इस बार हाउस में मेयर अनिल वासुदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, डिप्टी मेयर वीणा परमार और नेता विपक्ष विभूति शर्मा नजर नहीं आएंगे। नई वार्डबंदी के मुताबिक इन दिग्गज नेताओं ने परिवार के सदस्यों को ही चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

पठानकोट के पहले मेयर अनिल वासुदेवा का वार्ड इस बार महिला आरक्षित है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी राशि वासुदेवा को भाजपा उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल निम्मा की पत्नी बलविंदर कौर और नेता विपक्ष रहे विभूति शर्मा की पत्नी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिप्टी मेयर वीना परमार का वार्ड इस बार अनुसूचित जाति आरक्षित होने के कारण भाजपा ने सुमन को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव न लड़ पाने वाले दिग्गजों ने कांग्रेसी विधायक पर गलत तरीके से वार्डबंदी करवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed