फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   There was preparation for serial blasts of terrorists in Punjab

पंजाब में आतंकियों की सीरियल विस्फोट की थी तैयारी

Sat, 21 Aug 2021 11:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
There was preparation for serial blasts of terrorists in Punjab
पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सूबे में दहशत फैलाने के लिए सीरियल विस्फोट की तैयारी थी और इसकी पूरी साजिश व तानाबाना बुना जा रहा था। पंजाब में माहौल खराब करने के लिए कई नामवर लोगों को भी मारने का पूरा प्लान था। आईएसवाईएफ के दो आतंकियों सुखविंदर सिंह को फगवाड़ा और गुरमुख सिंह बराड़ को जालंधर से गिरफ्तार किए जाने से आतंकी संगठनों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

एजेंसियों ने ताजा जानकारी में आगाह किया है कि पंजाब में ड्रोन के जरिये जो आरडीएक्स व टिफिन बम भेजे गए हैं, उस खेप के हिस्से अलग-अलग स्थानों पर हो सकते हैं। लिहाजा, पुलिस व एजेंसियों ने पंजाब में कई स्थानों पर आपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आरएसएस की शाखाओं के अलावा उनके नेताओं की सुरक्षा के लिए तमाम अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आरएसएस प्रमुख के ऐलान के बाद कट्टरपंथियों ने वर्ष 2002 में आरएसएस के राष्ट्रीय सिख संगत को सिख विरोधी करार दिया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के खालिस्तानी संगठन ने 2009 में राष्ट्रीय सिख संगत के अध्यक्ष रुलदा सिंह की पटियाला में गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद कई वरिष्ठ आरएसएस के नेताओं को निशाना बनाया गया। जनवरी 2016 को लुधियाना के संघ नेता नरेश कुमार पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2016 में लुधियाना के किदवई नगर में चलाई जा रही संघ की शाखा पर गोलियां बरसाई गई। अगस्त 6, 2016 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपाध्यक्ष, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) जगदीश गगनेजा पर हमला कर उनकी हत्या की गई। लुधियाना के कैलाश नगर में एक और वरिष्ठ आरएसएस नेता रविंद्र गोस्वामी को गोलियों का शिकार बनाया गया। एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक किसान आंदोलन से भी कट्टरपंथी काफी आहत हैं और उसका बदला लेने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल रहे हैं।
पंजाब में एक तरफ किसान आंदोलन चल रहा है और दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में पंजाब में तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं की सक्रियता रहेगी। आतंकी संगठन इसका पूरा फायदा उठाने की फिराक में हैं। सूत्रों की मानें तो पाक में बैठे आतंकी संगठन किसी तरह सूबे में माहौल खराब कर खालिस्तान की लहर को जिंदा करने की फिराक में हैं। दरअसल, रेफरेंडम 2020 के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद आतंकी संगठनों ने मीटिंग कर फैसला लिया है कि पंजाब के युवाओं में खालिस्तान के प्रति हमदर्दी की लहर पैदा की जाए।

पाक बैठे लखबीर का भतीजा है गुरमुख, विस्फोट कर फैलानी थी दहशत
जालंधर। जालंधर से विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार गुरमुख सिंह बराड़ पाकिस्तान में बैठे अपने ताया इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मुखी भाई लखबीर सिंह रोडे के साथ व्हाट्स एप से संपर्क में था। जांच टीम को ऐसे इनपुट मिले हैं कि दोनों के बीच एप के जरिये लगातार बात होती रहती थी और जो विस्फोटक सामग्री गुरमुख से बरामद हुई है, वह उसके ताया ने ही पाकिस्तान से उसको भेजी थी। यह सामग्री ड्रोन से आई खेप का एक हिस्सा थी। जांच में सामने आया है कि पंजाब में विस्फोटक सामग्री ड्रोन के जरिये भेजी गई थी। इस खेप का एक हिस्सा ही गुरमुख से बरामद हुआ है। गुरमुख सिंह बराड़ को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे आईबी के अलावा अन्य एजेंसियां भी सख्ती से पूछताछ में लग गई हैं। एनआईए की टीम भी पूछताछ के लिए कपूरथला आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed