{"_id":"6a8841acfaab660c6b0d803d","slug":"the-womens-welfare-society-of-fazilka-will-dedicate-1100-rakhis-to-the-soldiers-firozpur-news-c-68-1-fzr1001-105430-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फाजिल्का की वुमन वेलफेयर सोसाइटी 1100 राखियां जवानों को समर्पित करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फाजिल्का की वुमन वेलफेयर सोसाइटी 1100 राखियां जवानों को समर्पित करेंगी
Fri, 21 Aug 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। सीमा पर तैनात जवानों के सम्मान में फाजिल्का की वुमन वेलफेयर सोसाइटी 1100 विशेष राखियां तैयार कर रही है। ये राखियां 23 अगस्त को राखी सरहद के नाम कार्यक्रम में जवानों को समर्पित होंगी।
करन गिलहोत्रा के अनुसार कार्यक्रम आसफवाला शहीदी स्मारक में 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे होगा। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे। सोसाइटी प्रधान सुजाता नारंग ने कहा ये राखियां कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए हैं। उन्होंने कहा, जवान माइनस तापमान से तपती धूप तक सीमा पर पहरा देते हैं। राखियों के जरिये सोसाइटी जवानों तक देशवासियों का प्यार और सम्मान पहुंचाना चाहती है। आसफवाला शहीदी स्मारक पर रक्षकों को राखी समर्पित करना सोसाइटी सदस्यों के लिए गर्व का अवसर होगा। यह कार्यक्रम सैनिकों को देश की बहनों के स्नेह और आशीर्वाद का संदेश देगा।