फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The woman committed suicide under suspicious circumstances

युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया सुसाइड

Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide under suspicious circumstances
शहर में एक 18 साल की युवती ने पंखे से लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान बस्तीयात इलाके के जनक नगर की रहने वाली शिवानी के रूप में हुई है। घरवालों ने आनन-फानन में युवती को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती ने जान क्यों दी, इस बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा दिया है। जानकारी के अनुसार परिवारिक सदस्यों ने शव को उतारकर जमीन पर लिटाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी आंखें खुली थीं व सांस चल रही थी तो तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाने को कहा तो परिजनों ने इनकार करते हुए विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले पर निशान हैं, लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस के अनुसार खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed