फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The third accused in the kabaddi player murder case has also been arrested; all are on four-day police remand.

Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी कत्लकांड में तीसरा आरोपी भी काबू, सभी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 06 Nov 2025 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The third accused in the kabaddi player murder case has also been arrested; all are on four-day police remand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला रूमी की गिरफ्तारी के बाद जगरांव सिटी पुलिस ने नामजद आरोपी हेमन सिंह और सनी निवासी इंदिरा कॉलोनी (संगरूर) को भी गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

हेमन सिंह और सनी काला रूमी और उसके छोटे भाई हनी के साले हैं जिन्होंने कत्ल के बाद दोनों आरोपियों को पनाह दी थी। इसी बीच पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को भी गुरुद्वारा नानकसर के पास से बरामद कर लिया है। तेजपाल का कत्ल करने के बाद आरोपियों ने कार को वहां छोड़ दिया था और किसी अन्य वाहन से भाग गए थे। कत्लकांड की अगली रात चौंकीमान से पकड़े गए हरप्रीत सिंह उर्फ हनी और मोगा के गगना का पांच दिन का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रहा है। पुलिस इन दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड बढ़ाने की मांग करने जा रही है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
31 अक्तूबर की दोपहर करीब 2:40 पर एसएसपी दफ्तर से महज 250 मीटर की दूरी पर कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की छाती में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद जगरांव सिटी पुलिस ने तीन नामजद और 8-9 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी और गगनदीप सिंह उर्फ गगना को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला रूमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article