फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The team went to remove encroachment in Tanda

टांडा में अतिक्रमण हटाने गयी टीम से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The team went to remove encroachment in Tanda
टांडा। नगर में मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को निस्तारित करने के लिए प्रशासन और नगर पालिका की टीम को अतिक्रमण हटाते हुए व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाते हुए दुकानों का सामान भरकर लेकर जाने पर व्यापारी बिफर गए और अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद व्यापार मंडल और अधिकारियों ने आपसी सहमति से व्यापारियों को दो दिन में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाला जाम बीते कई वर्षों से नगर के लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। जिसको लेकर आए दिन आमजान और व्यापारी नेता अधिकारियों से मांग करते रहते हैं कि नगर में जाम लगने के मुख्य कारण विद्युत लाइन के खंभों और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए। जिससे नगर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके। इसी क्रम में एसडीएम टांडा निरंकार सिंह, अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा और एसडीओ बिजली राजदीप सिंह और बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के लिए आए। जब अधिकारियों के आदेश पर नगर पालिका कर्मियों ने दुकानों के आगे लगे अस्थाई फड़ों और काउंटरों के सामान को उठाकर नगर पालिका के वाहन में भरने लगे। जिसे देखकर व्यापारी भड़क गए। दुकानदारों का कहना था कि नगर में जाम की समस्या का मुख्य कारण नगर के मुख्य मार्ग पर फैले बिजली के खंभों का जाल है। अगर खंभों को मार्ग के किनारे या डिवाइडर बनाकर बीच में कर दिया जाए तो नगर की जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। अधिकारियों की कार्रवाई से खिन्न व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी आ गई। जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आकर अधिकारियों से वार्ता की और मामले को शांत कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को दो दिन के भीतर सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए। उधर व्यापार मंडल के पदाधिकारी हाजी अब्दुल समद, हाजी शकील, विनोद वर्मा, हाजी मुशर्रफ आदि का कहना था की कुछ दिन पूर्व मार्ग से गुजी रहे कमिश्नर मुरादाबाद आन्जनेय कुमार ने भी नगर के जाम को लेकर मुख्य मार्ग के खंभों को ही जिम्मेदार बताया था। इसलिए बिजली विभाग तुरंत नगर के मुख्य मार्ग के खंभों को पीछे हटवा कर लगवाने की कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed