{"_id":"615dd6178ebc3e626910b218","slug":"the-snake-came-out-of-the-pipeline-the-officer-is-not-ready-to-accept-hoshiarpur-news-pkl429220388","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहिंदवानी में पीने के पाईप लाईन में से निकला सांप, अधिकारी कह रहे हो ही नहीं सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहिंदवानी में पीने के पाईप लाईन में से निकला सांप, अधिकारी कह रहे हो ही नहीं सकता
विज्ञापन
गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी में पीने के पानी की पाईप लाईन में से मरा हुआ सांप निकला। जिससे ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। इसके बावजूद जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता पाईप लाइन से सांप निकलने की घटना को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
गांव मैहिंदवानी के बीस पच्चीस घरों में पीने के पानी की सप्लाई कुछ दिनों से ठप थी। जिसके चलते लोगों ने खुदाई करवा कर पाईप लाईन को बाहर निकाला। जब पाईप की ब्लॉकेज चैक कर रहे थे तो मेन लाईन से घरों के जाने वाली पाईप लाईन में मरा हुआ सांप फंसा मिला।
गांव के सरपंच दिलबाग सिंह व पंच गुरदीप सिंह ने बताया कि पहले विभाग के कर्मचारियों को कहा कि पाईप लाईन चेक करवाएं। लेकिन, जब ग्रामीणों ने पाईप लाईन की खुदाई की तो उसमें से मरा हुआ सांप निकला। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी अकसर ऊपर से खुली रहती है।
विज्ञापन
अब सांप पाईप में कैसे आया यह देखना विभाग का काम है। कार्यकारी अभियंता अनुज शर्मा का कहना है कि पीने के पानी की पाईप लाईन में सांप हो ही नहीं सकता। एसडीओ को मौके पर जाकर पड़ताल करने के लिए कहा है।