फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The peace must be peace in Punjab: Badal

पंजाब की अमन शांति कायम रहनी चाहिए : बादल

Wed, 30 Oct 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 30 Oct 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
The peace must be peace in Punjab: Badal
पंजाब की अमन शांति व भाईचारा हर हालत में कायम रहना चाहिए क्योंकि पंजाब में अमन व शांति की बहाली काफी मुश्किल से हुई है। इस बात का ख्याल राजनीतिक पार्टियों व नेताओं को रखना चाहिए।
विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जालंधर के एक फार्म हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बादल जालंधर में जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला की पोती की शादी में शिरकत करने के लिए खास तौर पर आए हुए थे। इस दौरान उनके साथ जत्थेदार गुरचरण सिंह चन्नी, प्रिंस सन्नण और डॉ. सुखराज सिंह भट्टी खास तौर पर मौजूद थे। बादल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और कुछ समय तक रुकने के बाद निकल गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से दल खालसा द्वारा जालंधर में निकाले जा रहे आजादी मार्च और शिव सेना के विरोध के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि पंजाब में हालात काफी शांत बने हुए हैं। ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे पंजाब की अमन व शांति भंग हो जाए। हिंदू सिख भाईचारा एक मिसाल है, जिसको हर हालत में कायम रखना चाहिए। पंजाब की आजादी से टकसाली व कट्टरपंथियों का क्या मतलब है? इस पर भी सीएम कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान और उस पर सांसद हरसिमरत कौर बादल की प्रतिक्रिया पर सीएम ने कहा कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। हां, इतना जरूर है कि सभी नेताओं और राजनीतिक पार्टियों को यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वे ऐसी कोई बयानबाजी न करें, जिससे अमन व शांति को खतरा पैदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed