{"_id":"6887afc0b04d5988f90cfa2e","slug":"the-murder-accused-opened-fire-on-the-police-got-injured-in-retaliation-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101186-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हत्यारोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हत्यारोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
Mon, 28 Jul 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। गांव बीड़ सिखांवाला के पास हत्यारोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हत्या की वारदात में प्रयोग बाइक की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल का गुर्गा है।
जैतो निवासी हत्यारोपी चिंकी को एक दिन पहले ही फरीदकोट पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया था। चिंकी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर लक्की पटियाल के निर्देश पर 22 जुलाई को एक हत्याकांड को अंजाम दिया था। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीनचिट हासिल करने वाले जीवनजोत सिंह चहल उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की कोटकपूरा के गांव ब्राह्मण वाला में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश में बैठे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली थी। उसने कहा था कि पुलिस से क्लीनचिट हासिल करने वालों को उन्होंने क्लीनचिट नहीं दी है। सोमवार सुबह थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस की ओर से एसपी(डी) संदीप वढेरा व डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह की निगरानी में शूटर चिंकी को वारदात में प्रयोग बाइक की बरामदगी के लिए गांव बीड़ सिखांवाला ले जाया गया। वहां आरोपी ने बाइक के साथ छिपाई पिस्टल से पुलिस पर तीन फायर कर दिए। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मौके से बाइक समेत एक पिस्टल बोर व दो कारतूस बरामद किए।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि यादविंदर हत्याकांड में जिला पुलिस ने एजीटीएफ व काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर जांच की है। मुख्यारोपी चिंकी के अलावा बाकी आरोपियों की भी शिनाख्त कर ली गई है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।