फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The miscreants who came on the bike snatched the gold chain from the car rider

फिरोजपुर : बाइक सवार बदमाशों ने रुकवाई कार... पिस्तौल दिखाकर छीनी सोने की चेन, गाड़ी का शीशा भी तोड़ गए

Fri, 23 Jul 2021 05:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who came on the bike snatched the gold chain from the car rider
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित बस्ती मक्खन वाली के सामने छह बदमाश पिस्तौल दिखाकर कार सवार से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और भागते हुए बेसबॉल बैट से कार का शीशा भी तोड़ गए। कार सवार में सवार एक व्यक्ति ने तीन बदमाशों को पहचान लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि दीपक के बयान पर आरोपी गोपा, झरनी व प्रदीप वासी खलचियां जदीद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक निवासी हीरा नगर, नई दाना मंडी रखड़ी रोड फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त की वरना कार मांगकर अपने ताया सुबेग सिंह व पत्नी पूजा के साथ रिश्तेदारी में गांव शरीद वाला गए थे। वहां से वीरवार की शाम को अपने घर लौट रहे थे। वापसी में उनके साथ महिंदर सिंह निवासी बस्ती सुनवां भी था। जैसे ही वह फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित बस्ती मक्खन सिंह वाली पहुंचे तो दो बाइकों पर छह बदमाशों ने उनकी कार रुकवा ली। कार के अंदर से ताया सुबेग को खींच लिया और पिस्तौल के दिखाकर सोने की चेन छीन ली। यही नहीं उनके साथ मारपीट भी की। कार में सवार महिंदर ने छह में से तीन बदमाशों को पहचान लिया। इस संबंधी थाना सदर पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed