फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The matter of cutting 202 trees and planting 1010 trees in Sudhar village has heated up, investigation team formed

Jalandhar News: सुधार गांव में 202 पेड़ काटने और 1010 पेड़ लगाने का मामला गरमाया, जांच टीम गठित

Wed, 01 Oct 2025 07:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
The matter of cutting 202 trees and planting 1010 trees in Sudhar village has heated up, investigation team formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। गांव सुधार से बोपाराय कलां संपर्क सड़क को चौड़ा करने के लिए ढाई दशक पुराने 202 पेड़ों को काटने के बदले गांव की पंचायत की ओर से लगाए गए 1010 नए पेड़ों की जांच के लिए वन विभाग के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। 202 पेड़ों की नीलामी हो चुकी है जिन्हें ठेका कंपनी की ओर से आने वाले दिनों में काट दिया जाएगा।

वन अधिकारी मुल्लांपुर हरनीत कौर और वन गार्ड परमिंदर कौर ने सुधार की पंचायत की ओर से गांव के श्मशानघाट, अनाज मंडी और अन्य स्थानों पर लगाए गए 1010 पौधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर इकबाल सिंह गिल, जगदेव सिंह गिल, इंदरजीत सिंह गिल और गुरदीप सिंह गिल ने वन विभाग की टीम से बात करते हुए आरोप लगाया कि पंचायत की ओर से श्मशानघाट और गांव की अनाज मंडी में लगाए गए पौधों में से केवल एक-दो ही नियमों की कसौटी पर खरे उतरते हैं। पंचायत ने नए पेड़ लगाने के नाम पर महज खानापूर्ति की है। वन विभाग अधिकारियों की जांच टीम ने बताया कि नियमों के अनुसार पेड़ उखाड़ने से पहले पांच गुना पेड़ लगाना अनिवार्य है जिनकी ऊंचाई कम से कम 4 फीट होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नए पेड़ों की पांच साल तक देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत की है। जंगलात अधिकारियों की टीम ने नए पेड़ों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम न किए जाने का भी नोटिस लिया। गांव के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने उखाड़े जाने वाले 202 पेड़ भी जांच टीम को दिखाए जिन्हें काटने के लिए कुछ दिन पहले पंचायत की ओर से नीलामी की गई थी। जांच टीम के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप देंगे। पंचायत और पर्यावरण प्रेमियों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed