फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The leader of the Stop Mining-Save Land Struggle Committee was attacked inside his shop

Jalandhar News: खनन रोको-जमीन बचाओ संघर्ष समिति के नेता पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला

Sat, 05 Jul 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
The leader of the Stop Mining-Save Land Struggle Committee was attacked inside his shop
-कार्रवाई की मांग पर तलवाड़ा-दौलतपुर सड़क पर लगाया 18 घंटे का जाम
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी तलवाड़ा (होशियारपुर)। खनन रोको, जमीन बचाओ संघर्ष समिति तलवाड़ा के नेता मनोहर लाल पर उनके गांव भोल क्लोता मे सीएचसी अस्पताल के पास चार नकाबपोशों ने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। वह गंभीर रूप मे घायल हो गए हो गए। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। संघर्ष समिति ने मनोहर लाल पर हुए हमले के लिए कंडी क्षेत्र में सक्रिय स्टोन क्रशर मालिकों और अवैध खनन माफिया को इस हमले करने पर जिम्मेदार ठहराया है।

सेवानिवृत्त सूबेदार कैप्टन मनोहर लाल मंगू मैरा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह गांव भोल क्लोता सीएचसी अस्पताल के करीब अपनी दुकान के अंदर बैठे थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर आए चार लोगों ने जबरदस्ती दुकान के अंदर घुसकर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप मे घायल कर दिया। इस दौरान वह यह भी कहते रहे कि तू कहता है कि क्रशर बंद करवा कर ही दम लेगा, तो उसी का मजा चखाने आए हैं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्य कैप्टन जोगिंदर सिंह बसंतपुर ने उन्हें देर रात घायल अवस्था में पहले सीएचसी भोल क्लोता अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया। तलवाड़ा के डाॅक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल मुकेरियां और मुकेरियां से गंभीर हालत के चलते जालंधर रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खनन रोको, जमीन बचाओ संघर्ष समिति तलवाड़ा ने इलाके के लोगों को साथ लेकर तलवाड़ा-दौलतपुर सड़क पर जाम लगा दिया। रातभर चला जाम दिन में भी जारी रहा, तो पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जाम खोलने के लिए मनाने की कोशिश की। लोग हमलावरों की गिरफ्तारी तक जाम न खोलने पर अड़े रहे। डीएसपी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में तलवाड़ा की पुलिस ने बाद दोपहर धरना दे रहे नेताओं को हिरासत में ले कर जबरी जाम खुलवाया। इसके बाद खनन रोको, जमीन बचाओ संघर्ष समिति तलवाड़ा ने पुलिस ने हिरासत में रखे गए नेताओं को बिना शर्त रिहा करवाने के लिए शाम को पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के समक्ष धरना शुरू कर दिया। धरने में खनन रोको, जमीन बचाओ संघर्ष समिति तलवाड़ा के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न कर्मचारी संगठनों व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि व इलाका निवासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर माफिया ने जंगल उजाड़ा
संघर्ष समिति के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन राजेश कुमार ने कहा कि राजनेताओं और जिला प्रशासन की कथित मिलीभगत से खनन माफिया काफी लंबे समय से कंडी क्षेत्र में सक्रिय है। कंडी क्षेत्र के हरे-भरे सरकारी व प्राइवेट जंगल को क्रशर माफिया उजाड़ रहा है। कंडी क्षेत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही खनन रोको, जमीन बचाओ संघर्ष समिति तलवाड़ा के नेताओं पर माफिया की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति के कन्वीनर जसवीर सिंह तलवाड़ा ने कहा कि जब तक पकड़े लोगों को पुलिस रिहा नहीं करती तब तक पुलिस स्टेशन के समक्ष दिन रात धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed