{"_id":"64cf9962c32a2352a50b0704","slug":"the-ceiling-of-the-house-fell-seven-children-were-injured-under-the-debris-3-serious-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-100-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मकान की परछत्ती गिरी, मलबे में सात बच्चे दबकर घायल, 3 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मकान की परछत्ती गिरी, मलबे में सात बच्चे दबकर घायल, 3 गंभीर
Sun, 06 Aug 2023 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। कच्चा भागसर रोड पर एक मकान की परछत्ती टूटकर बच्चों ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि एक ही घर में तीन भाई मिलकर रहते हैं। जब यह हादसा हुआ तीनों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि पारिवारिक सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करने गए हुए थे। पारिवारिक सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे गली में खेल रहे थे कि अचानक मकान की परछत्ती आ गिरी, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
घायलों की पहचान मोहित (14), हर्ष (15), गौतम (12), पवन (13), शिव (12), अमन (12), सुखमन (4) के रूप में हुई है। विनोद कुमार के अनुसार कच्चा भागसर रोड पर स्थित घर में वह तीन भाई रहते हैं जोकि मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बच्चों का उपचार करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
उधर, ऊषा बांसल नर्सिंग होम के डॉक्टर मुकेश बांसल ने बताया कि घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से एक-दो बच्चों की टांग टूटी हैं। किसी की बाजू और किसी का जबड़ा टूट गया है।