फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The causeway on the Binewal-Himachal road broke, the newly built road collapsed

Jalandhar News: हिमाचल... बीनेवाल-हिमाचल सड़क पर काजवे टूटा, नई बनी सड़क धंसी

Wed, 09 Jul 2025 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
The causeway on the Binewal-Himachal road broke, the newly built road collapsed
गढ़शंकर। गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल से हिमाचल की हरोली तहसील के गांव सिंगा को जाने वाली पंजाब के इलाके में बनाई नई सड़क की पहली ही बारिश के बाद हालत बदतर हो गई तो पहले बना एक काजवे टूट गया। सड़क की हालत खराब होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन विभाग की ओर से एक सप्ताह बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि हिमाचल प्रदेश में पड़ती सड़क को बहुत ही बढ़िया तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन


बीनेवाल सिंगा सड़क करीब तीन किलोमीटर पंजाब में पड़ती है और इसमें से तीन जगह गुजरती गड्ढों पर तीन काजवे 2006 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने थे जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है। अब बारिश के बाद एक काजवे एक साइड से पूरी तरह टूट कर बह गया है व अन्य के नीचे से मिट्टी बैठ गई है। इसके चलते कभी भी कोई भरी वाहन गुजरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके इलावा पिछले महीने बनी सड़क भी कई जगह से मिट्टी धंसने से कई जगह से सड़क दब जाने से कई जगह सड़क को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नंबरदार चौधरी बैज नाथ, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, दविंदर राणा, पंचायत संमती मेंबर मोहन लाल, गरीब दास बीटन, रमेश धीमान, जगदेव सिंह मानसोवल आदि ने जिला प्रशासन से इस सड़क की और तुरंत ध्यान देने के मांग की है ताकि कोई हादसा होने से बच सके। मंडी बोर्ड के जूनियर इंजीनियर अमनिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ जो सड़क धंस गई है, उसे ठीक कर दिया जाएगा। काजवे भी दोबारा बनाया जाएंगे। सड़क की दोनों और पत्थरों की दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो : टूटे काजवे और धंसी सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed