{"_id":"6acbd9fe2200d962ff074d84","slug":"the-bjp-had-my-office-raided-but-the-cbi-returned-empty-handed-mann-hoshiarpur-news-c-16-1-pkl1082-1147366-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मेरे कार्यालय पर रेड कराई, लेकिन सीबीआई खाली हाथ लौटी : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मेरे कार्यालय पर रेड कराई, लेकिन सीबीआई खाली हाथ लौटी : मान
विज्ञापन
मान ने धूरी में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने उनके कार्यालय पर केंद्रीय एजेंसियों से रेड करवाई, लेकिन सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। मान रविवार को धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मीमसा में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ही प्रदेश में केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
मान ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान बेचकर घर पहुंचने से पहले उनके खातों में पैसे पहुंच जाएंगे। इससे खरीद सीजन के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को दिन में बिजली और नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी योजनाओं से प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये की बचत हो रही है। मान ने कहा कि विपक्ष उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, वे इसमें असफल रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी खजाने का पैसा जनता का है। यह पैसा राज्य के विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा है। मान के अनुसार, 90 फीसदी से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। पहली बार 1,587 गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचा है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर 7,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नहरी पानी से सिंचित क्षेत्र वर्ष 2022 में 20.89 लाख एकड़ से बढ़कर आज 60.30 लाख एकड़ हो गया है।