फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The accused beat up the girl badly and tore her clothes for stopping her from cutting the wheat in the field.

खेत में लगी गेहूं काटने से रोकने पर आरोपियों ने युवती को बुरी तरह पीटा और फाड़े वस्त्र

Wed, 13 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
The accused beat up the girl badly and tore her clothes for stopping her from cutting the wheat in the field.
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव मोहनके उताड़ में आरोपियों ने एक युवती को बुरी तरह पीट जख्मी कर दिया। उसके बाद उसके शरीर के कपड़े फाड़कर खेतों में बेइज्जत किया। आरोपी पीड़िता के खेत में लगी गेहूं की फसल काट रहे थे। जिनको रोकने के लिए पीड़िता अपनी मां के साथ खेतों में पहुंची थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की मां के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी गांव में दो कनाल जमीन है, जिस पर गेहूं की फसल बीजी हुई है। गेहूं की फसल पककर खेत में तैयार खड़ी है। उन्हें किसी ने सूचित किया कि आरोपी उनके खेत में लगी गेहूं की फसल काट रहे हैं। वह अपनी बेटी के साथ खेत में पहुंचे। वहां आरोपी गुरचरण सिंह, गुरमेज सिंह, कृष्णा रानी व सर्बजीत कौर वासी मोहनके उताड़ उनकी फसल काट रहे थे। मां बेटी ने इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। उसके शरीर के सभी कपड़े फाड़कर खेतों में सबके सामने बेइज्जत किया।
विज्ञापन

जख्मी हालत में पीड़िता को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता की मां के आरोपी गुरचरण सिंह, गुरमेज सिंह, कृष्णा रानी व सर्बजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed