फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teen dies due to drug overdose, Jalandhar

नशे की ओवरडोज से किशोर की मौत

Sat, 06 Mar 2021 05:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Teen dies due to drug overdose, Jalandhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। नशे की ओवरडोज से एक किशोर की मौत हो गई। थाना भोगपुुर पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद शनिवार को तीन दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
भोगपुर के गुरुनानक नगर मोहल्ले की रहने वाली रीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा रोहित पाबला करीब साढ़े 17 साल का था। 21 फरवरी को रोहित दोपहर 11 बजे घरेलू काम से बाहर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। 22 फरवरी को सुबह पता चला कि रोहित का शव मिल के पीछे बने कमरे में पड़ा है। वह अपनी बहन ऊषा रानी को लेकर वहां पहुंची तो देखा कि वहां रोहित का शव पड़ा था। उसके जिस्म पर किसी तरह चोट का निशान नहीं था। इस पर उसे लगा रोहित की मौत कुदरती हुई है, इसलिए पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

बकौल रीता अब उसको पता चला है कि उसके रोहित को नई आबादी भोगपुर का सोमराज उर्फ संजू, गुरुनानक नगर का अमन कुमार उर्फ मोगली और पवन कुमार उर्फ गौतम अपने साथ ले गए थे। इसके बाद तीनों ने उनके बेटे रोहित को नशे का टीका लगा दिया। इससे रोहित की हालत खराब हो गई। तीनों नशे से बेसुध रोहित को स्कूटी पर बिठाकर इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में देर रात रोहित को मिल के खाली कमरे में फेंक दिया। ज्यादा नशे में होने से रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने सोमराज संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस पर उसने कबूल किया उस दिन रोहित को नशे का ओवरडोज हो गया था। इस पर वह उसे मिल के कमरे में फेंक आए। इसके बाद पुलिस ने उसके बाकी दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed