फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   team of Bhogpur Police Station Jalandhar Rural arrested two drug smugglers

Punjab: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़े दो तस्कर भाई, चार किलो 200 ग्राम अफीम बरामद

Sat, 26 Apr 2025 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:58 PM IST
सार

आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से कम समय में बड़ी मात्रा में पैसा कमाने की कोशिश कर रहा था। ये दोनों आरोपी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए अफीम की बड़ी खेप सप्लाई करते थे और पंजाब के अलग-अलग स्थानों में जाकर मादक पदार्थ बेचते थे।

विज्ञापन
team of Bhogpur Police Station Jalandhar Rural arrested two drug smugglers
जालंधर पुलिस की पत्रकारवार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण की भोगपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इंस्पेक्टर रविंदर कुमार मुख्य अधिकारी पुलिस थाना भोगपुर ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा लादरा बहाद घोड़ावाही में नाकाबंदी के दौरान संदिग्धों को रोककर जांच की। जिस दौरान उनके पास से 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद थाना भोगपुर में एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिलपुर जिला सुजानपुर और रफीक पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिलपुर जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और ढाबा चलाते हैं। 
विज्ञापन


वे सप्लाई के लिए भोगपुर इलाके में आए थे और होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से कम समय में बड़ी मात्रा में पैसा कमाने की कोशिश कर रहा था। ये दोनों आरोपी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए अफीम की बड़ी खेप सप्लाई करते थे और पंजाब के अलग-अलग स्थानों में जाकर मादक पदार्थ बेचते थे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की वजह से किसी को उन पर शक नहीं हुआ। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है, जिसके तहत आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक तलाशे जा रहे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed