फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teachers' promotions at PU, which were put on hold, will take place in January.

Jalandhar News: पीयू में अध्यापकों की रुकी पदोन्नतियां जनवरी में होंगी

Wed, 17 Dec 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers' promotions at PU, which were put on hold, will take place in January.
-वीसी ने प्रोग्रेसिव टीचर्स फ्रंट से मुलाकात में दिया भरोसा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) में लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों के मुद्दे पर प्रोग्रेसिव टीचर्स फ्रंट (पीटीएफ) ने बुधवार को वाइस चांसलर से मुलाकात की। इस दौरान अध्यापकों के प्रमोशन, सीएएस (कैम्पस एकेडमिक स्टाफ) के तहत पदोन्नतियों की मंजूरी, और यूनिवर्सिटी कैलेंडर के अनुसार नीति आधारित फैसलों की जरूरत को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
पीटीएफ ने यह भी मांग की कि रूसा ग्रांट के तहत अध्यापकों के शोध प्रोजेक्ट के लिए राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए एक सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए। वाइस चांसलर, डीन अकादमिक और रजिस्ट्रार ने पीटीएफ के इन सवालों का जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि इन मांगों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएएस प्रमोशन जनवरी में
वाइस चांसलर ने यह भी स्पष्ट किया कि सीएएस के तहत अध्यापकों के प्रमोशन का अगला राउंड जनवरी की शुरुआत में होगा और पहले हुए प्रमोशन को यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी। बाकी बचे प्रमोशन के लिए शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। वाइस चांसलर ने यह भी कहा कि हर टीचर के प्रमोशन केस में पहल के आधार पर विचार किया जाएगा। पीटीएफ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर्स एसोसिएशन चुनाव पर निर्णय जल्द
पुटा के चुनावों के सवाल पर वाइस चांसलर ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैलेंडर के मुताबिक जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में पीटीएफ अलायंस के कन्वीनर डॉ. निशान सिंह देओल, को-कन्वीनर डॉ. राजिंदर सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।

इनसेट बॉक्स:
मुख्य मांगें:

रूकी पदोन्नतियों की बहाली

सीएएस के तहत प्रमोशन की मंजूरी

यूनिवर्सिटी कैलेंडर के हिसाब से नीति आधारित फैसले

रूसा ग्रांट का समय पर उपयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article