फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tarn Taran by-election: 14 nominations filed so far

तरनतारन उपचुनाव: अब तक 14 नामांकन पत्र दाखिल

Sat, 18 Oct 2025 07:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran by-election: 14 nominations filed so far
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/तरनतारन। पंजाब के तरनतारन सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि तरनतारन सीट के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने दो और नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इससे पहले उन्होंने 17 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। सुच्चा सिंह ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं लीना संधू ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार करनबीर सिंह की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा अरुण कुमार खुर्मी ने नामांकन दाखिल किया और नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की ओर से नायब सिंह ने नामांकन दाखिल किया है जबकि हरपाल सिंह, हरबरिंदर कौर, कोमलप्रीत सिंह, नीटू, विजय कुमार, मंदीप सिंह, निर्मल कौर और जसवंत सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed