{"_id":"64e49e3ea14f5e8da1025923","slug":"tanker-driver-crushed-two-policemen-condition-critical-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-111-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने दो पुलिस कर्मियों को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने दो पुलिस कर्मियों को रौंदा, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड पर स्थित गांव दौला के पास दूध टैंकर ने पुलिस के हाईटेक नाके पर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए दो पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि पुलिस कर्मियों ने तेज रफ्तार टैंकर को रुकने का इशारा किया था। लेकिन चालक ने एक्सीलेटर दबाया और नाका तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। चालक मौके का फायदा उठा घटना स्थल से भाग निकला।
डीएसपी जसबीर सिंह पन्नू ने बताया कि गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड पर गांव दौला के पास स्थायी तौर पर हाइटैक नाका लगाया गया है। यहां लगभग चार पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 3.40 बजे गिद्दड़बाहा की तरफ से बठिंडा को जाने के लिए एक दूध का टैंकर काफी तेज रफ्तार से आ रहा था। कर्मचारियों की ओर से सर्च लाइट से रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह तेजी से आगे बढ़ने लगा तो अनियंत्रित हो गया और पहले बैरिकेड्स से टकराया और फिर ड्यूटी पर तैना पीएचजी परमजीत सिंह व शमशेर सिंह को टक्कर मारते हुए खेतों में चला गया। टक्कर लगने से दोनों पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती कराया। शमशेर की हालत गंभीर होने के चलते उसे बठिंडा के आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।