फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Swadeshi Yantra Kavach 4.0 will prevent railway accidents

Jalandhar News: रेल दुर्घटनाओं पर रोक लगाएगा स्वदेशी यंत्र कवच 4.0

Thu, 31 Jul 2025 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi Yantra Kavach 4.0 will prevent railway accidents
फोटो: रेल पटरी के बीच लगे कवच 4.0
विज्ञापन

----
-लोको पायलट को मिलेगा सटीक सिग्नल, ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन को खतरा होेने पर लगेगी ऑटोमेटिक ब्रेक
---
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रेल दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में स्वदेशी यंत्र (कवच 4.0) काफी हद तक कामयाब हुआ है। धुंध के दौरान लोको पायलट को बाहर झांक कर सिग्नल नहीं देखना पड़ेगा बल्कि इंजन के अंदर बैठे हुए ही उसे सटीक सिग्नल मिल सकेगा। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन को खतरा होेने की स्थिति में ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगी। यह यंत्र को दिल्ली-मुंबई रेल सेक्शन पर लगाया गया है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रेल मंत्री के मुताबिक ये यंत्र स्वदेशी है। इसे रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने वर्ष 2024 में मंजूरी दी थी। इसका विकास वर्ष 2015 में शुरू किया और तीन साल टेस्ट में लग गए। ये यंत्र ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन पर भी काम करेगा। रेलवे अगले छह साल तक उक्त यंत्र को प्रत्येक ट्रैक पर लगाने की तैयारी कर रही है ताकि रेल दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा उक्त यंत्र
रेल अधिकारियों के मुताबिक आरएफआईडी टैग्स (यंत्र) ट्रैक में हर किलोमीटर और प्रत्येक सिग्नल पर लगाए गए हैं जो ट्रेन की सही स्थिति बताते हैं। इसके अलावा टेलीकॉम टावर्स भी लगाए गए हैं जो लोको कवच व स्टेशन कवच को लगातार उक्त टावरों के जरिए संचार करते हैं। इनके साथ ट्रेन का ब्रेक सिस्टम भी जुड़ा होता है जब खतरे का सिग्नल मिले तो ऑटोमेटिक ब्रेक लग सके। ट्रैक के साथ ओएफसी केबल भी बिछाई जाती है जो सिस्टम को जोड़े रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed