फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, power scam, many thousand crores, jalandhar, punjab

पंजाब में कई हजार करोड़ का बिजली घोटाला : जाखड़

Tue, 06 Sep 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 06 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, power scam, many thousand crores, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि सूबे में कई हजार करोड़ का घोटाला बिजली विभाग में किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां नेशनल ग्रिड से सस्ती बिजली मिल सकती है, वहीं पंजाब सरकार ने निजी थर्मल प्लांटों से कई हजार करोड़ की बिजली खरीदकर उनको फायदा पहुंचाया है। यही नहीं राजपुरा थर्मल प्लांट काफी समय से बंद पड़ा हुआ है, उसका भी पंजाब सरकार भुगतान कर रही है।
विज्ञापन


जाखड़ ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को चुनौती दी कि वह किसी भी प्लेटफार्म पर आकर उससे बहस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस विधानसभा में पंजाब सरकार को इस घोटाले में घेरेगी और इसका जवाब मांगेगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में आज बिजली सरप्लस है, लेकिन बादल सरकार अपने निजी हितों को देखते हुए निजी पॉवर प्लांटों से महंगे दामों पर बिजली खरीद रही है।  जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर बादल सरकार के बिजली घोटाले की जांच सीबीआई और कैग से करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब में मौजूदा प्र्राइवेट बिजली प्लांट एलएंडटी और स्टरलाइट कंपनी के पॉवर प्लाटों को बादल सरकार ने  पंजाबियों से महंगी दरों पर बिजली के बिल वसूल कर करोड़ों का लाभ पहुंचाया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी चाहती है कि विधानसभा सेशन के अलावा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल इस मामले पर खुली चर्चा करें, ताकि करोड़ों के घोटाले की सच्चाई से पर्दा उठ सके।


जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने इन निजी थर्मल प्लांटों के साथ जो समझौता कर रखा है, उसके तहत हर साल तीन हजार करोड़ की बिजली इनसे खरीदी जाएगी। हालात यह है कि राजपुरा थर्मल प्लांट बंद पड़ा हुआ है और उसको पैसे का भुगतान किया जा रहा है। बिजली भी महंगी खरीदी जा रही है। इसमें कई हजार करोड़ का घोटाला हुआ है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। इस दौरान राजिंदर बेरी, जगबीर बराड़, सतनाम कैंथ और डॉ. नवजोत दहिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed