फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, deputy chief minister, punjab government, ferozepur, jalandhar

विधानसभा सत्र में उपमुख्यमंत्री के दावों की खोलेंगे पोल: जाखड़

Fri, 19 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, deputy chief minister, punjab government, ferozepur, jalandhar
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के दावों की पोल खोली जाएंगी। पंजाब के सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को अपने काम करवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।
विज्ञापन


जबकि उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने राज्य में गवर्नेंस रिफार्म को लागू कर दिया है तथा अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। गांव जंडवाला हनुमंता में जो सेवा केंद्र बनाया गया है उसकी इमारत तो खड़ी कर दी गई लेकिन आज तक उसका काम शुरू नहीं हुआ। जो सुविधा सेंटर बने हैं वे दुविधा सेंटर बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन


जाखड़ ने बताया कि गांव जंडवाला हनुमंता का दौरा करने पर ग्रामीणों ने बताया कि यह जब से बना है एक दिन भी नहीं खोला गया। ये गांव से बाहर बना है। जाखड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को विधानसभा में बड़े-बड़े दावे करते हुए कहा था कि जुलाई के अंत तक पूरे पंजाब में सेवा केन्द्रों का काम शुरू हो जाएगा जिसमें लोगों को 200 सर्विस मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी कहा था कि लोगों को जिला उपायुक्तों के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसी स्थिति में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। जाखड़ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विधानसभा अथवा कोई मंच हो वहां बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने में कोई प्रयास नहीं करते। आज उपमंडल कार्यालयों में जो सुविधा सेंटर बने हैं वह दुविधा सेंटर बन कर रह गए हैं। वहां लोगों को काम करवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। अकाली-भाजपा सरकार की लोग विरोधी नीतियों के कारण ही पंजाब में गरीबी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed