फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, crime, industries, loan from banks, ferozepur, jalandhar, punjab

अपराध के कारण पंजाब से उद्योग का पलायन: जाखड़

Wed, 21 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, crime, industries, loan from banks, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाखड़
पंजाब में भय का माहौल है। रेत-बजरी माफिया, नशा, शराब, भू-माफिया को सत्तापक्ष के नेताओं का खुला समर्थन होने के कारण हालात ऐसे बिगड़ चुके हैं कि अगर उस पर समय रहते नकेल न कसी गई तो पंजाब से न सिर्फ उद्योग पलायन कर जाएंगे बल्कि आम आदमी का रहना मुश्किल हो जाएगा। यह प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान और विधायक सुनील जाखड़ ने अबोहर में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पैसे के लालच में अकाली-भाजपा सरकार ने माफियाओं के आगे घुटने टेक दिए हैं।  उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्किल ट्रेनिंग के तहत शहर की 1400 लड़कियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग के कोर्स करवाए थे। ट्रेनिंग के बाद सभी उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से सहायता दिलवाने के साथ ही सर्टिफिकेट भी दिलवाया।
विज्ञापन


जिससे वह बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार कर सकें। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में है कि शहर के बाहरी भागों में अभी और कैंप लगाने की आवश्यकता है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद यहां स्किल ट्रेनिंग के सेंटर खोले जाएंगे जिससे कोई भी युवा बेरोजगार न रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed