फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   From Salman to Tiger, weapons sent from Punjab were used in many attacks

पड़ताल: सलमान से टाइगर तक कई हमलों में पंजाब से भेजे हथियारों का इस्तेमाल, पाकिस्तान से हो रही अस्त्र-तस्करी

Fri, 23 Oct 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 03:50 AM IST
सार

मुंबई में 18 अक्तूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच की कड़ी अमृतसर का नाम सामने आया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और 20 कारतूस अमृतसर से हासिल किए जाने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
From Salman to Tiger, weapons sent from Punjab were used in many attacks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से दूसरे राज्यों तक उनकी पहुंच राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। मुंबई में 18 अक्तूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच की कड़ी अमृतसर का नाम सामने आया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और 20 कारतूस अमृतसर से हासिल किए जाने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग की जांच में भी पंजाब के संगरूर से जुड़े कथित हथियार तस्कर का नाम सामने आया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या और पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले जैसे मामले भी हथियारों की आपूर्ति और आपराधिक-आतंकी नेटवर्क की जांच के महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन


ग्लॉक, एके-47 की बरामदगी ने बढ़ाई चिंता
पंजाब में ग्लॉक, पीएक्स-5, बरेटा और अन्य विदेशी पिस्तौलों के साथ एके-47, एम-16 राइफल, हथगोले, आरडीएक्स तथा विस्फोटक उपकरणों जैसी बरामदगियां सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाती हैं। अगस्त 2024 में 29 अवैध पिस्तौलों में 11 ग्लॉक पिस्तौलें बरामद होने का दावा किया गया था। 2025 के आतंकवाद-रोधी अभियानों में तीन एके-47 राइफलें, चार आरपीजी और एक रॉकेट लॉन्चर की खाली नली बरामद हुए। सारे हथियार पाक से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी अवधि के उपलब्ध आंकड़ों में 12 विस्फोटक उपकरण, 11.62 किलोग्राम आरडीएक्स, 54 हथगोले और 32 डेटोनेटर का उल्लेख है। मार्च 2022 से सितंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने 92 आतंकवादी मॉड्यूल तोड़ने, 686 लोगों को गिरफ्तार करने, 28 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक, 131 हथगोले और छह आरपीजी लॉन्चर बरामद करने की जानकारी दी। जांच में सारे तार पाकिस्तान से जुड़े हुए पाए गए। 

अंतरराज्यीय नेटवर्क का विस्तार
हथियार आपूर्ति नेटवर्क हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक भी फैला हुआ है। जुलाई 2025 में गुरुग्राम में गायक राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। जांच में पंजाब के बठिंडा जिले के सरपंच बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पाकिस्तानी हथियार बरामद हुए थे। जुलाई 2023 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से जुड़े एक मामले में आरोपियों ने कई राज्यों में अवैध हथियार पहुंचाने की बात मानी थी। अक्तूबर 2026 में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड से चार आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से ऑस्ट्रियाई ग्लॉक और चीनी पिस्तौलें मिलीं।


आरोपियों को हरियाणा और पंजाब लाएगी मुंबई पुलिस
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के आरोपियों को स्पेशल टीम मुंबई की कोर्ट में पेश करने के बाद सोनीपत लेकर आ सकती है। पुलिस गिरफ्तार समीर, जतिन और अंकित को मुंबई की अदालत में शुक्रवार को पेश कर रिमांड हासिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक, रिमांड की अवधि के दौरान जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस वारदात के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क, अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और इस साजिश में शामिल अन्य संदिग्ध चेहरों को बेनकाब करना है। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस यह पता लगाने के लिए इस हमले के पीछे किन अपराधियों का हाथ था और इन्हें शरण या मदद कहां से मिली हरियाणा और पंजाब लेकर आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed